बदलने वाली है कमलनाथ-नकुलनाथ की किस्मत! घर पहुंच शंकराचार्य ने दिया स्पेशल आशीर्वाद
छिंदवाड़ा: जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज कथा करने छिंदवाड़ा पहुंचे थे. शंकराचार्य की उपाधि मिलने के बाद पहली बार छिंदवाड़ा पहुंचे सदानंद सरस्वती जी महाराज की पूजा करने के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे भी हेलीकॉप्टर से छिंदवाड़ा पहुंचे और उन्होंने अपने निवास कमलकुंज में शंकराचार्य स्वामी की पादुका पूजन कर आशीर्वाद भी लिया.
कमलनाथ के घर कमलकुंज पहुंचे जगदगुरू
अन्नत श्री विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निवास शिकारपुर कमलकुंज में आगमन हुआ. अगवानी करते हुए नकुलनाथ उन्हें निज निवास में लेकर पहुंचे जिसके बाद नकुलनाथ ने पूर्व सीएम कमलनाथ, स्वयं व छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से महाराज का अभिवादन किया. नकुलनाथ ने कमलकुंज में पधारे जगतगुरू शंकराचार्य की पादुका पूजन की. इसके बाद महाराज ने उपस्थित लोगों को दर्शन व आशीर्वाद दिया.
संत के आगमन से छिंदवाड़ा की धरा हुई पवित्र
मीडिय से नकुलनाथ ने कहा कि, ''द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन ने छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र व घर को पवित्र कर दिया. ईश्वर की भक्ति से परम तत्व की प्राप्ति होती है. सत्संग के प्रभाव से ही व्यक्ति महान हो जाता है, सत्संग छूटने से महान व्यक्ति का भी पतन हो जाता है. जगदगुरू शंकराचार्य महाराज का शुभ आगमन व सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ. महाराज जी के चरणों से हमारा घर आंगन पवित्र हो गया.'' उन्होंने कहा कि, ''मैंने जिलेवासियों की ओर से यही विनती की है कि आप फिर सिद्ध सिमरिया धाम में पधारकर आशीर्वाद दें, उनकी सेवा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे.''
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ