मैच फिक्सिंग का बड़ा खुलासा, BCCI ने गुरमीत सिंह भामराह पर लगाया बैन
Gurmeet Singh Bhamrah: भारत में अभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) खेला जा रहा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी T20 क्रिकेट लीग है. कुल 10 टीमों के बीच भारत में इसके अलग-अलग शहरों का आयोजन हो रहा है. इस बीच एक बड़ी खबर आई है, BCCI ने मुंबई T20 लीग की टीम के पूर्व सह-मालिक गुरमीत सिंह भामराह पर मैच फिक्सिंग की कोशिश करने के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है. रिपोर्ट के अनुसार BCCI के लोकपाल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने मुंबई T20 लीग की टीम के पूर्व सह-मालिक गुरमीत सिंह भामराह पर प्रतिबंध लगा दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने 2019 में खेले गए दूसरे संस्करण के दौरान मैच फिक्सिंग के लिए धवल कुलकर्णी और भाविन ठक्कर से सम्पर्क किया था. धवल एक जाना माना चेहरा हैं, जो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, लेकिन अब रिटायर हो गए हैं. उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 2 T20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं.
5 साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध
गुरमीत सिंह भामराह GT20 कनाडा लीग से भी जुड़े थे, जो अब बंद हो चकी है. वह अब मुंबई T20 लीग में भी शामिल नहीं हैं. भामराह सोबो सुपरसोनिक्स के सह-मालिक थे. आदेश में ये नहीं बताया गया है कि उन पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन BCCI की भ्रस्टाचार रोधी संहिता के अनुसार ये 5 साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध हो सकता है.
6 साल बाद लौट रही है मुंबई T20 लीग
मुंबई T20 लीग का पहला संस्करण 2018 में खेला गया था, जिसके बाद अगले साल यानी 2019 में इसका दूसरा संस्करण खेला गया. लेकिन इसके बाद कोरोना का असर टूर्नामेंट पर पड़ा, जिसके बाद ये लीग नहीं खेली गई. इस साल टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण खेला जाएगा, जिसके ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने हाल ही में ट्रॉफी का भी अनावरण किया था. उम्मीद है कि IPL 2025 खत्म होने के बाद इस लीग की शुरुआत होगी.
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा