हीटवेव की चपेट में एमपी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के 18 शहरों का तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खजुराहो और नौगांव में तापमान क्रमश: 44.6 डिग्री और 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना में यह 44.3 डिग्री रहा।
सीजन में सबसे गर्म रहे प्रदेश के बड़े शहर
प्रदेश के बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर भी सीजन के सब गर्म रहे। ग्वालियर में तापमान 43 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ है, जब इतने शहरों में भीषण गर्मी पड़ी है।
इन शहरों सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को रतलाम, सागर-सीधी में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, सतना-शाजापुर में 43.1 डिग्री, नर्मदापुरम-रीवा में 42.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री, शिवपुरी-रायसेन में 42 डिग्री, मंडला में 42 डिग्री, धार में 41.9 डिग्री, उमरिया में 41.7 डिग्री, खरगोन में 41.4 डिग्री, मलाजखंड में 41 डिग्री, सिवनी में 40.4 डिग्री, बैतूल में 40.2 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री और छिंदवाड़ा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम
तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर
39 के हुए Rohit Sharma, रिकॉर्ड्स के असली बादशाह
‘राजा शिवाजी’ फिल्म को लेकर सलमान-रितेश की बातचीत वायरल
महिला आरक्षण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में घमासान
Vicky Kaushal ‘लव एंड वॉर’ के बाद ‘महावतार’ पर करेंगे फोकस