ITC डील अलर्ट! ₹472 करोड़ की खबर से मार्केट में दिखेगा बड़ा रिएक्शन
आईटीसी (ITC) ने ‘24 मंत्रा ऑर्गेनिक’ (24 Mantra Organic) ब्रांड के मालिक श्रेस्ता नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (SNBPL) को पूरी तरह से खरीदने के लिए ₹472.50 करोड़ में डील साइन की है। इसके तहत कंपनी SNBPL के 100% शेयर खरीदेगी।
आईटीसी ने बताया कि यह अधिग्रहण वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही तक पूरा हो जाएगा। कंपनी शुरुआत में ₹400 करोड़ का भुगतान करेगी, जबकि SNBPL के संस्थापकों को अगले दो सालों में ₹72.5 करोड़ अतिरिक्त दिए जाएंगे।
SNBPL का पोर्टफोलियो 100 से अधिक ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को कवर करता है—जैसे कि ब्रांडेड ग्रॉसरी, मसाले, तेल, बेवरेजस आदि। कंपनी की मजबूत अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी भी है, खासकर भारतीय प्रवासी समुदाय के बीच।
आईटीसी ने कहा कि SNBPL की सप्लाई चेन करीब 1.4 लाख एकड़ जैविक जमीन और 27,500 किसानों के नेटवर्क पर आधारित है, जिससे सस्टेनेबल आजीविका को बढ़ावा मिलता है।
आईटीसी के होलटाइम डायरेक्टर हेमंत मलिक ने कहा, “24 मंत्रा ऑर्गेनिक ने मजबूत बैकएंड और सोर्सिंग नेटवर्क खड़ा किया है, जो इसके भरोसेमंद प्रोडक्ट्स का आधार है। यह ब्रांड आईटीसी की जैविक प्रोडक्ट्स में पकड़ को और मजबूत करेगा।”
SNBPL के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राजशेखर रेड्डी सीलम ने कहा, “हमने 21 साल भारतीय किसानों के साथ मिलकर काम किया। अब ITC हमारे ब्रांड की अगली ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि वह अगले दो साल तक ट्रांजिशन में कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे।
FY24 में SNBPL का टर्नओवर ₹306.1 करोड़ रहा, जिसमें से लगभग 50% रेवेन्यू अमेरिका से आया।
Mother Sparsh में हिस्सेदारी बढ़ाई
FMCG कंपनी ITC लिमिटेड ने मदर स्पर्श में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर सब्सक्रिप्शन, शेयर खरीद और शेयरधारकों के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वह अगले 2 से 3 सालों में एक या अधिक चरणों में मदर स्पर्श की बाकी 73.50% हिस्सेदारी खरीदेगी।
ITC ने सबसे पहले साल 2021 में मदर स्पर्श में निवेश किया था और इस समय कंपनी की इसमें 26.50% हिस्सेदारी है।
ITC का कहना है कि वह वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तक दो चरणों में कुल 81 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश प्राइमरी सब्सक्रिप्शन और सेकेंडरी शेयर खरीद के जरिए किया जाएगा। इस निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 49.3% हो जाएगी।
बाकी बची हुई हिस्सेदारी ITC वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही तक खरीदेगी, जिसकी वैल्यूएशन पहले से तय मानकों के आधार पर की जाएगी।
इस डील के पूरा होने के बाद ITC का कुल निवेश मदर स्पर्श में लगभग 126 करोड़ रुपये हो जाएगा।
ITC के शेयरों में हल्की बढ़त, ₹427 पर बंद हुए
आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) के शेयर गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 0.60% की तेजी के साथ ₹427.00 पर बंद हुआ। गुरुवार, 17 अप्रैल को बाजार बंद होने तक इसमें ₹2.55 की बढ़त देखने को मिली। इस ऐलान के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट