मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् और दार्शनिक 'भारत रत्न' स्व. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन के कार्यों, जीवन आदर्शों एवं विचारों ने भारतीय समाज को एक नया दृष्टिकोण दिया। उनकी शिक्षाएं जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने और आत्म साक्षात्कार की दिशा में सदैव प्रेरित करेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे और वे भारतीय संस्कृति के प्रकाश स्तंभ थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। वे सच्चे अर्थों में युगदृष्टा थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन का 17 अप्रैल 1975 को निधन हो गया था।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात