ट्रेन में चोरी करता था M.Tech पास चोर, मथुरा जीआरपी ने किया अरेस्ट
मथुरा जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। आरोपी फरहान तासीर ने न सिर्फ देश की नामचीन यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की, बल्कि दिल्ली की एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर की पोस्ट पर भी कार्यरत था लेकिन कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया।
M.Tech, MBA करने के बाद बन गया चोर
मथुरा जीआरपी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी फरहान तासीर उड़ीसा का रहने वाला है। उसने बैंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमटेक (मैकेनिकल) किया है, साथ ही पुणे की सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया है। कोरोना काल से पहले एक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था।
बिना टिकट चढ़ा ट्रेन में, डॉक्टर को बनाया शिकार
9 फरवरी को फरहान दिल्ली से आगरा जा रही ट्रेन में बिना टिकट सवार हुआ। उसने टीटी को पैसे देकर टिकट बनवाया और एसी कोच में एंट्री ली और वहीं एक डॉक्टर को अपना शिकार बना लिया। फरहान ने डॉक्टर का पर्स, एप्पल मोबाइल और एटीएम कार्ड चुरा लिया। कार्ड से पासवर्ड निकाल कर उसने 1.26 लाख रुपये भी उड़ा लिए।
ऐसे निकाला एटीएम का पिनकोड
फरहान तासीर ने डॉक्टर के विजिटिंग कार्ड पर दर्ज ईमेल के अंतिम चार अंकों को एटीएम में दर्ज किया जिससे अलग-अलग करके पैसे निकाल लिए। फरहान पढ़ालिखा था इसलिए उसने शातिर तरीके से चुराए गए मोबाइल की सिम अपने मोबाइल में डालकर ओटीपी जनरेट किया और ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। जीआरपी पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने एटीएम पिन को कहीं लिखे नहीं।
GRP ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद
डॉक्टर की शिकायत पर मथुरा जीआरपी ने केस दर्ज किया और तकनीकी सर्विलांस की मदद से फरहान को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50,000 रुपये कैश बरामद हुए हैं। फरहान तासीर की शैक्षिक पृष्ठभूमि बहुत मजबूत है, लेकिन दुर्भाग्यवश उसने गलत रास्ता चुना। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग