कैमरे के सामने अभिनय करती दिखीं श्रेया घोषाल, रिलीज हुआ खास भजन
बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका श्रेया घोषाल अपनी गायकी का लोहा मनवा रही हैं। वह न सिर्फ हिंदी में बल्कि दूसरी भाषाओं में भी गाती हैं। अब श्रेया एक भक्ति गीत लेकर आई हैं। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर, मशहूर गायिका घोषाल हनुमान जी पर एक जबरदस्त भक्ति गाना लेकर आई हैं। इस भक्ति गाने का नाम 'जय हनुमान' है। इसे 'श्रेया घोषाल ऑफिशियल' नाम के चैनल पर आज ही जारी किया गया है।
श्रेया के नए गाने में क्या है?
श्रेया घोषाल ने अपने नए गाने में खुद भी अभिनय किया है। गाना एक बच्चे को दिखाने से शुरू होता है। इसके बाद श्रेया घोषाल नजर आती हैं। गाने में पहलवानों को दंगल करते हुए दिखाया गया है। गाने के बोल और म्यूजिक काफी अच्छे हैं। इस गाने को श्रद्धा पंडित ने लिखा है। इसे किंजल चटर्जी ने कंपोज किया है।
श्रेया की बहुमुखी प्रतिभा का सबूत है नया गाना
श्रेया ने गाने में बहुत ही शालीनता के साथ अभिनय किया है। गाने में बस उनकी आवाज और म्यूजिक ही हाइलाइट होती है। कह सकते हैं कि यह हाल के दिनों में उनकी सबसे सरल, आध्यात्मिक पेशकश है। श्रेया ने कई तरह के गाने गाए हैं। श्रेया का नया गाना उनकी बहुमुखी प्रतिभा का सबूत है।
श्रेया के मशहूर गाने
श्रेया घोषाल भारत की सबसे अच्छी गायिकाओं में शामिल हैं। अपनी गायकी की बदौलर ही उन्होंने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं। बॉलीवुड में श्रेया का पहला गाना फिल्म 'देवदास' का 'बैरी पिया' था। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अहम भूमिका में थे। वह केवल 16 वर्ष की थीं जब उन्होंने उदित नारायण के साथ गाना रिकॉर्ड किया था। श्रेया के दूसरे मशहूर गानों में 'सिलसिला ये चाहत का', 'मोरे पिया', 'डोला रे डोला' 'जादू है नशा है', 'अगर तुम मिल जाओ', 'मेरे ढोलना', 'तेरी ओर' है।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट