प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
इंदौर: इंदौर में एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए अपना जन्मदिन चुना। जब उसके दोस्तों ने उसे जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया और उसने कॉल रिसीव नहीं की तो उन्हें शक हुआ। जब वे उसके घर गए तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक का नाम आशीष है, जो गणेश नगर निवासी चैन सिंह का बेटा है।
उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसने उसमें कारण नहीं बताया है। सुसाइड नोट में उसने खुद को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वह इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह अपने रूम पार्टनर्स के साथ किराए के कमरे में रहता था।
जिस दिन उसने फांसी लगाई, उसका रूम पार्टनर गांव गया हुआ था। आशीष धार जिले के धरमपुरी के किसान परिवार से था सुबह जब वह अपने दोस्तों से मिला तो उन्होंने भी उसे पार्टी में चलने को कहा। उसके दोस्तों ने बताया कि उसने कभी किसी तरह के तनाव की बात नहीं कही। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है