भारत-यूएई संबंधों को और मजबूत करेगी शेख हमदान की यात्रा, व्यापार और संस्कृति में नई साझेदारी
दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम मंगलवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिन के लिए भारत पहुंचेंगे।
दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में शेख हमदान की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को शेख हमदान के लिए लंच की मेजबानी करेंगे। क्राउन प्रिंस भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक भी करेंगे।
क्राउन प्रिंस दिल्ली के बाद मुंबई जाएंगे और दोनों देशों के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ एक बिजनेस राउंड टेबल में हिस्सा लेंगे। इस बातचीत से पारंपरिक और भविष्य के क्षेत्रों में भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग मजबूत होगा।
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा है, “परंपरागत रूप से दुबई ने भारत और यूएई के बीच वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यूएई में भारत के लगभग 43 लाख प्रवासियों में से अधिकांश दुबई में रहते और काम करते हैं। महामहिम क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को गहरा करेगी।”
विदेश मंत्री जयशंकर ने इस साल 27-29 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस को प्रधानमंत्री की तरफ से भारत आने का निमंत्रण दिया था।
विदेश मंत्री ने बैठक के बाद एक्स पर पोस्ट किया था, “दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के डीपीएम और रक्षा मंत्री हमदान मोहम्मद से मिलकर बहुत खुशी हुई। दोस्ती के हमारे गहरे बंधन और हमारे लोगों की भलाई के लिए उन्हें आगे बढ़ाने पर गर्मजोशी से बातचीत हुई।”
इस मुलाकात ने दुबई के साथ भारत के मजबूत और लगातार बढ़ते आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत किया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक