"शिवराज सिंह चौहान की बहू का पॉलिटिक्स में धमाकेदार प्रवेश, क्या बदलेंगे प्रदेश के समीकरण?"
सीहोर : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहु अमानत बंसल राजनीति में एंट्री कर सकती हैं? दरअसल ये कयास अमानत बंसल की एक पॉलीटिकल एंट्री के बाद लगाए जा रहे हैं. हाल ही में शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत पति कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं हैं.
राजनीतिक मंच पर शिवराज की बहू
भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीहोर पहुंचीं अमानत ने यहां पॉलीटिकल एंट्री मारी. दरअसल, अमानत ने यहां मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोंधित किया. उन्होंने कहा, '' भाजपा के स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई. आप लोगों ने इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं क्षेत्र की बेटी व बहू बनकर आपकी सेवा करती रहूंगी.'' अमानत के संबोधन के बाद से ही उनकी क्षेत्र में पॉलीटिकल एंट्री के कयास लगाए जाने लगे हैं.
बहू-बेटे करेंगे शिवराज की राजनीति का विस्तार
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी भैरूंदा क्षेत्र को अपना परिवार मानते हैं. कई बार सार्वजनिक मंचो पर उन्होंने कहा हैं कि यहां पर आने के लिए उनका मन हमेशा आतुर रहता है. लेकिन रविवार को उनकी बहू अमानत ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर ये साफ कर दिया है कि उनके पति कार्तिकेय और वे स्वयं शिवराज सिंह की राजनीतिक विरासत का और विस्तार करेंगे.
बहू अमानत ने की शिवराज की तारीफ
अमानत ने सीहोर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहा, "' मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र ही नहीं बल्कि देश की सेवा राजनीति के माध्यम से कर रहे हैं. उन्हें क्षेत्र की जनता ने असीम प्यार और दुलार दिया है. इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों का बहुत-बहुत आभार. मैं पहली बार भैरूंदा की धरती पर आई हूं ओर जो स्वागत सत्कार किया गया हैं उससे मैं अभिभूत हूं. साथ ही कहा कि कार्तिकेय जी की पत्नी व क्षेत्र की बेटी व बहू के रूप में जनता की सेवा करने का प्रयास करूंगी.''
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित