1 मई से बंद रहेंगे सभी स्कूल, मिलेगी 46 दिन की छुट्टी
भोपाल: अप्रैल का महीना शुरू होते ही विभिन्न राज्यों ने छुट्टियों के कैलेंडर जारी कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल के बाद अब मध्य प्रदेश ने भी गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। मध्य प्रदेश के सभी स्कूल मई में बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने इस साल अत्यधिक गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। स्कूलों की छुट्टियां भी इसी हिसाब से तय की जाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल अवकाश कैलेंडर में गर्मी की छुट्टियों के साथ शीतकालीन अवकाश की तारीख की भी जानकारी दी है। मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी के दस्तक देते ही एमपी सरकार ने मई से दिसंबर 2025 तक की छुट्टियों (मध्य प्रदेश ग्रीष्मकालीन अवकाश) की जानकारी दे दी है। अप्रैल में नया सत्र शुरू होने के कारण आमतौर पर छुट्टियों का कैलेंडर इसी महीने जारी होता है। इस बार मध्य प्रदेश के स्कूलों में 46 दिन की गर्मी की छुट्टियां मिलेंगी। अगर अत्यधिक गर्मी के कारण स्कूल समय से पहले बंद होते हैं तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
बच्चों की होगी मौज
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों से जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं। इस साल गर्मी की छुट्टियों (एमपी समर वेकेशन) के लिए स्कूल 1 मई से बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार, सभी स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इसके अनुसार, छात्रों को कुल 46 दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक 31 दिनों की गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है।
दिवाली और शीतकालीन अवकाश का विवरण भी आया
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश 2025 के बारे में भी जानकारी दी है। छात्र और अभिभावक छुट्टियों के हिसाब से अपनी योजना बना सकते हैं। मध्य प्रदेश में दशहरा की छुट्टी 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। इसके बाद 18 से 23 अक्टूबर 2025 (दिवाली 2025 तिथि) तक दिवाली की छुट्टियों में भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, अगर शीतकालीन अवकाश की बात करें तो एमपी में सभी स्कूल 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल