जल संरक्षण के कार्यों में समाज के प्रत्येक वर्ग का मिल रहा है सहयोग
भोपाल : प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान को अब समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग मिल रहा है। अभियान के जरिये कुओं, नदियों, तालाबों, बावड़ियों के साथ स्टॉप डेम के आसपास साफ-सफाई और गहरीकरण के कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। जन-भागीदारी के कार्यों में प्रशासनिक अमला भी कँधे से कँधा मिलाकर सहयोग कर रहा है।
छोटा तालाब के कुण्ड में चलाया गया स्वच्छता अभियान
छिंदवाड़ा में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में जन-अभियान परिषद ने छोटा तालाब के कुण्ड की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। कार्य में नगर निगम के स्वच्छता ब्रॉण्ड एम्बेसडर विनोद तिवारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और वॉलेंटियर्स ने श्रमदान किया। कुण्ड में पॉलिथीन और बेकार सामग्री को हटाया गया। सफाई कार्य के दौरान नागरिकों को शहर के खूबसूरत छोटे तालाब को साफ रखने का संकल्प दिलाया गया। जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। परिषद के सहयोग से जिलेभर में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये जन-सामान्य में जल-स्रोतों को साफ रखने के प्रति जन-जागरूकता लायी जायेगी।
ग्राम पंचायत ननासा में जल-स्रोतों की साफ-सफाई
देवास जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह और जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति की देख-रेख में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल-स्रोतों की सफाई का कार्य हाथ में लिया गया है। ग्राम पंचायत ननासा में तालाब के गहरीकरण का कार्य किया गया। बागली विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हैदरपुर में जन-सहयोग से नदी-नालों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
बावड़ी की सफाई कर स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश
जन-अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने धार जिले की ग्राम पंचायत तीसगाँव में प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई कर जन-सामान्य को स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान के दौरान “स्वच्छ परिवेश, जुटेगा सारा देश’’ के नारे लगाये। ग्रामीण क्षेत्रों में जल-स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
पानी को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी
शहडोल जिले में जल के संरक्षण और जल को सहेजने के लिये 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिले की ग्राम पंचायत पकरिया में विधायक जय सिंह मरावी के नेतृत्व में जन-जागरूकता का कार्यक्रम हुआ। विधायक मरावी ने कहा कि खेत का पानी खेत में, गाँव का पानी गाँव में रहे, इसके लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
अम्बाह शाखा नहर में सफाई कार्य
मुरैना सबलगढ़ के जल संसाधन कर्मचारियों ने अम्बाह शाखा नहर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में सफाई कार्य के लिये श्रमदान किया। कर्मचारियों ने नहर में लगी झाड़ियों को साफ किया। मुरैना जिले में जल-स्रोतों की पहचान की गयी है, जहाँ बावड़ियों, तालाबों, नदियों में जन-भागीदारी से सफाई के साथ गहरीकरण का कार्य किया जाना है। इन कार्यों में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किये गये हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल