गरीब मुसलमानों के लिये तरक्की का बड़ा अवसर साबित होगा वक्फ कानून - जगदम्बिका पाल
बस्ती। वक्फ संशोधन विधेयक संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सांसद जगदम्बिका पाल का बस्ती पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णचन्द्र सिंह के संयोजन में बड़े बन के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। पार्टी नेताओं से बातचीत में श्री पाल ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक देश केे गरीब मुसलमानों के लिये तरक्की का बड़ा अवसर साबित होगा।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोकसभा या राज्यसभा में किसी विधेयक पर इतनी लंबी चर्चा हुई। 11 बजे दिन से ढाई बजे रात तक लोकसभा में चर्चा हुई और 4 बजे तक राज्य सभा में चर्चा हुई. इतनी चर्चा के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में बातचीत और सुझाव लिए गए। उन्होेने लंबी चर्चा के बाद 428 पेज की रिपोर्ट सौंपी। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा स्पष्ट है कि वक्फ की जमीनों का लाभ पात्रों तक पहुंचे और उनके जीवन में बदलाव आये। इसका विरोध वहीं लोग कर रहे हैं जो मुसलमानों को बरगला कर वोट हासिल करना चाहते हैं लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णचन्द्र सिंह ने सांसद जगदम्बिका पाल को क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी दी। स्वागत करने वालों में अमन प्रताप सिंह, संजय सिंह, धु्रवचन्द्र सिंह, प्रिन्स पाण्डेय, स्कन्द मिश्र, पंकज सिंह, सौरभ सिंह, जर्नादन सिंह, बागीश सिंह, रजनीश पाण्डेय, अमन चौधरी, सन्नी उपाध्याय, दीपांशु सिंह, राम बक्श सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, अवधेश पाल के साथ ही अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल