रामनवमी पर हुआ रामलला का अद्भुत सूर्य तिलक: ललाट पर पड़ीं सूर्य किरणें
अयोध्या। रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को अयोध्या धाम आस्था, श्रद्धा और विज्ञान के संगम का साक्षी बना। दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया, वैसे ही अभिजीत मुहूर्त में उनके मस्तक पर सूर्य की किरणों से तिलक किया गया। यह दृश्य इतना दिव्य और अलौकिक था कि उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं ने इसे देखकर भावविभोर हो उठे।
रामलला के सूर्य तिलक के लिए विशेष तकनीकी व्यवस्था की गई थी। अष्टधातु के पाइप, 4 लेंस और 4 मिरर की मदद से सूरज की किरणों को इस तरह संयोजित किया गया कि वे ठीक दोपहर 12 बजे, रामलला के ललाट पर ठीक 4 मिनट तक पड़ीं। इस दौरान गर्भगृह की लाइट बंद कर दी गई और पट कुछ देर के लिए बंद किए गए ताकि केवल सूर्य की प्राकृतिक किरणें ही रामलला को स्पर्श करें। इसके तुरंत बाद मंदिर में विशेष आरती की गई और पूरा वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
रामनवमी के अवसर पर 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। राम जन्मभूमि परिसर के बाहर एक किलोमीटर तक लंबी लाइनें लगी हैं। स्टेशन और बस अड्डों पर हाउसफुल जैसे हालात हैं।
यहां गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने भी विशेष तैयारियां कर रखी हैं। गर्मी को देखते हुए राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और राम जन्मभूमि पथ पर रेड कारपेट बिछाए गए हैं। ड्रोन के जरिए सरयू जल का छिड़काव किया जा रहा है। जगह-जगह शेड और पानी की व्यवस्था की गई है।
रामचरितमानस में राम जन्म का वर्णन
रामचरितमानस की चौपाई में तुलसीदास लिखते हैं— “रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ।” अर्थात राम जन्म के समय सूर्य भी रुक गए थे, और अयोध्या में रात नहीं हुई थी। इस मान्यता के अनुसार रामलला के सूर्य तिलक का विशेष धार्मिक महत्व है क्योंकि राम स्वयं सूर्यवंशी थे और सूर्य उनके कुल देवता।
यहां अयोध्या में यह रामलला का दूसरा सूर्य तिलक था। यह परंपरा अब हर रामनवमी को जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें विज्ञान और श्रद्धा मिलकर एक दिव्य क्षण की अनुभूति कराते हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल