अभी दिल्ली से सीधे श्रीनगर नहीं, कटरा में बदलनी होगी ट्रेन
जम्मू । देशभर में कई रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। अब सभी को जम्मू से कश्मीर तक चलने वाली वंदे भारत का इंतजार है, जोकि अप्रैल माह से चलने वाली है। पीएम मोदी 19 अप्रैल को जम्मू के कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के चलने से यात्री महज तीन घंटे में ही कश्मीर घाटी पहुंच जाएंगे, जबकि पहले यहां पहुंचने में सात से आठ घंटे लगते थे। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से वंदे भारत ट्रेन गुजरेगी। यह चेयर कार है। यह कश्मीर तक हाल ही में तैयार हुए उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट पर दौड़ेगी। इसी प्रोजेक्ट पर रियासी सेक्टर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज भी चिनाब नदी पर बना है।
इस वंदे भारत की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। यह वैष्णो देवी कटरा से चलकर श्रीनगर पहुंचेगी। इसमें आठ कोच हैं और इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। बेहद ही ठंडे तापमान से गुजरने की वजह से ट्रेन में पानी को भी गर्म रखने की व्यवस्था है, जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर तक चलेगी, लेकिन बाद में इसे जम्मू तक कर दिया जाएगा। कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत से यात्रियों के तीन से चार घंटे तक बच जाएंगे। इससे कई इलाकों में भी भविष्य में विकास होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत तीन दशक पहले हुई थी और अब यह बनकर तैयार है। 119 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग में कुल 38 सुरंगें रखी गई हैं, जिनके जरिए ट्रेनें गुजरकर कश्मीर पहुंचेंगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल