मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
Manoj Kumar: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ मुंबई स्थित पवन हंस श्मशान घाट में शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया है. देशभक्ति की भावना से भरी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि अभिनेता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिता की तकलीफ साझा की थी. उन्होंने कहा कि अभिनेता मनोज कुमार 2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. आपको बता दें, मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने दी श्रद्धांजलि
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड स्टार्स पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि फैंस की भीड़ देखने को मिली है, जो अपने चहेते स्टार को अलविदा कहने के लिए पहुंचे. इससे पहले कुछ तस्वीरों और वीडियो भी सामने आई थीं, जिसमें दिवंगत अभिनेता के घर के बाहर सन्नाटा पसरा दिख रहा है. गोस्वामी टावर के बाहर एक पोस्टर दिख रहा है, जिसमें उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक बच्चन के साथ उनके पिता अमिताभ बच्चन भी मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचते हुए दिख रहे हैं.
गोस्वामी टावर के बाहर श्रद्धांजलि का पोस्टर
जानकारी के मुताबिक करीब 9:30 बजे मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास लाया गया है. जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जा रही है. उसके बाद पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. मनोज कुमार के साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. हेमा मालिनी ने बताया कि मनोज कुमार के पास फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया था. हेमा ने बताया कि उन्हें 4 प्रोजेक्ट्स - 'संन्यासी', 'दस नंबरी', 'क्रांति' और 'संतोष' में मनोज कुमार के साथ काम करने का सौभाग्य मिला. इसके अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र भी मनोज कुमार के घर पहुंचते हुए नजर आए थे.
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी