ऋतिक रोशन ने दिया 'वॉर 2' पर बड़ा अपडेट: शूटिंग खत्म, सिर्फ एक गाना बाकी ; जूनियर एनटीआर को बताया फेवरेट
War 2: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'WAR 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी भी बाकी है. ऋतिक रोशन ने हाल ही में 'WAR 2' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इस दौरान उन्होंने फिल्म में अपने को-एक्टर जूनियर NTR को लेकर भी बात की है और उन्हें शानदार बताया है.
एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन ने कहा- 'बहुत डर रहा था मैं कि पार्ट 2 कैसी होगी. लेकिन मुझे कहना होगा कि मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. एक गाना बचा है बस, फिल्म शूट हो गई है और वो गाना जूनियर NTR के साथ है, जिसे मैं अब फिल्माने जा रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा परफॉर्म करूंगा.'
ऋतिक रोशन ने की जूनियर NTR की तारीफ
ऋतिक रोशन ने आगे जूनियर NTR की तारीफ की और कहा- 'मैं नर्वस हूं और NTR कमाल के हैं. लेकिन यह फिल्म पार्ट 1 से बड़ी और बेहतर होगी. इसलिए मुझे शुभकामनाएं दें. मैंने अभी-अभी उनके साथ 'WAR 2' किया है और वो कमाल के हैं. वो शानदार हैं. वो एक बेहतरीन टीममेट हैं, यार और मुझे लगता है कि हमने कुछ अच्छा किया है और मैं इंतजार नहीं कर सकता कि आप लोग 14 अगस्त को 'WAR 2' देखें.'
'WAR 2' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे जूनियर NTR
बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'WAR 2' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'WAR' का सीक्वल है. 'WAR 2' से जूनियर NTR बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. 'WAR 2' का सामना बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की 'कुली' से होगा. 'कुली' भी 14 अगस्त को ही रिलीज होने जा रही है. वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन के पास पाइपलाइन में 'कृष 4' भी है. इस फिल्म के जरिए एक्टर डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव