'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल? सलमान खान और लेखक विजयेंद्र प्रसाद के बीच फिल्म को लेकर हुई मुलाकात
Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान देश के चहेते सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में कई धमाकेदार और यादगार फिल्में शामिल हैं। इन्हीं में से एक है 'बजरंगी भाईजान', जो साल 2015 में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं थी, बल्कि सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक मजबूत मेसेज सब कुछ था। इस शानदार कहानी और परफॉर्मेंस के लिए फिल्म को 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट पॉप्युलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड भी मिला था।
'बजरंगी भाईजान 2' पर शुरू हुई बातचीत
सलमान खान के फैन्स सालों से बजरंगी भाईजान के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और अब लग रहा है कि उनकी ये ख्वाहिश जल्द पूरी हो सकती है। खबरों की मानें तो सलमान हाल ही में फिल्म के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद से मिले हैं और 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है।
सलमान, विजयेंद्र प्रसाद और कबीर खान की तिकड़ी
सलमान खान ने कुछ दिन पहले वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है। दोनों ने एक आइडिया पर बात की है और चर्चा इसी दिशा में चल रही है कि ये बजरंगी भाईजान 2 के लिए हो सकता है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर कबीर खान भी जुड़ सकते हैं। यानी सलमान, विजयेंद्र प्रसाद और कबीर खान की तिकड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है। हालांकि फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।'
इमोशनल कहानी से जीत था दिल
पहली फिल्म ने अपने इमोशनल कहानी से दिल जीत लिया था और खूब सराहना भी मिली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल किस दिशा में जाएगा? इसके अलावा, वी. विजयेंद्र प्रसाद भारत के सबसे सफल स्क्रीनराइटर्स में गिने जाते हैं। वो अकेले ऐसे लेखक हैं, जिन्होंने इंडियन सिनेमा की कई सबसे बड़ी फिल्मों में योगदान दिया है। उनके चर्चित कामों में बॉब्बिली सिम्हम (1994), मगधीरा (2009), ईगा (2012), बाहुबली सीरीज़ (2015, 2017), बजरंगी भाईजान (2015) और RRR (2022) शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव