राहुल गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर सरकार पर हमला बोला, मुसलमानों पर हमले का आरोप
वक्फ संशोधन विधेयक भले ही संसद के दोनों सदनों से पास हो गया हो, पर इस पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम राजनीतिक दल इस विधेयक को लेकर विरोध जता रहे हैं. इस बीच राहुल गांधी ने वक्फ बिल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए सवाल खड़े किए हैं.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक खबर शेयर करते हुए लिखा कि "मैंने कहा था कि वक्फ विधेयक अभी मुसलमानों पर हमला करता है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाया जाएगा. उन्होंने आगे लिखा कि वक्फ के बाद अब RSS का ध्यान ईसाइयों की ओर जाने में ज्यादा समय नहीं लगा. संविधान ही एकमात्र ढाल है जो हमारे लोगों को ऐसे हमलों से बचाता है- और इसकी रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है".
राहुल ने जो खबर शेयर की उसमें क्या है?
राहुल ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें लिखा कि संसद में वक्फ बिल के सफलतापूर्वक पारित होने के बाद RSS का ध्यान कैथोलिक चर्च की भूमि पर चला गया है. RSS से जुड़ी वेब पोर्टल पर "भारत में किसके पास अधिक भूमि है? कैथोलिक चर्च बनाम वक्फ बोर्ड बहस" शीर्षक से प्रकाशित लेख में दावा किया गया है कि कैथोलिक संस्थानों के पास 7 करोड़ हेक्टेयर भूमि है और इसे सबसे बड़ा गैर-सरकारी भूमि स्वामी बताया गया है.
संसद में पास हुआ वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, 2024 को लोकसभा के बाद राज्यसभा ने पास कर दिया है. करीब 12 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हुआ. लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े तो वहीं इसके खिलाफ 232 वोट पड़े. वहीं राज्यसभा में वक्फ बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े. राज्यसभा में कांग्रेस को बोलने के लिए 45 मिनट का वक्त दिया गया था. लोकसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला था. इसे अब राष्ट्रपति को भेजा जाएगा. उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा. राज्यसभा से गुरुवार को बिल पास होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि कांग्रेस हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. तमिलनाडु की DMK ने भी याचिका लगाने की बात कही थी.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर