राम नवमी पर रवि पुष्य योग का बना दुर्लभ संयोग, ये 4 उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन विधि विधान के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना करने सुख, सौभाग्य, ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और धन धान्य की कभी कमी नहीं होती. राम नवमी पर इस बार रवि पुष्य योग समेत सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग समेत कई शुभ योग भी बन रहे है, जो इस दिन को और भी खास बना रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में राम नवमी का महत्व बताते हुए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों के करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता है और सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं राम नवमी 2025 के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय के बारे में…
इस उपाय से मनोकामना होगी पूरी
राम नवमी का व्रत रखें और रामचरितमानस, बालकांड, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें. दोपहर के समय भगवान राम के मंत्र और भजन का गायन भी करें. साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान अवश्य करें. ऐसा करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होगी और मनोकामना भी पूरी होगी.
इस उपाय से सभी दोष होंगे दूर
राम नवमी के दिन तुलसी के 108 पत्तों पर ‘राम’ नाम शब्द लिखें. या तो इन तुलसी के 108 पत्तों की माला बना लें या फिर भगवान राम को ऐसे ही अर्पित करें. साथ ही एक कटोरी में गंगा जल ले लें और राम रक्षा मंत्र ॐ श्री ह्रीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नमः का 108 बार जप करके घर के कोने कोने में जल का छिड़काव करें. ऐसा करने से वास्तु दोष, तंत्र बाधा समेत सभी तरह के दोष दूर होते हैं.
इस उपाय से सभी परेशानियां होंगी दूर
परेशानी साथ नहीं छोड़ रही है या फिर बने बनाए कार्य बिगड़ रहे हैं तो राम नवमी के दिन भगवान राम के आगे तीन बार ‘श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन…’ का गान करें. अगर संभव हो तो इसका जप हर दिन तीन बार करें. ऐसा करने से सभी तरह के परेशानी दूर होगी और भगवान राम की कृपा भी बनी रहेगी.
इस उपाय से वैवाहिक जीवन होगा सुखमय
वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो राम नवमी की रात खीर बना लें और उस खीर को चंद्रमा की रोशनी में एक घंटे तक रख दें. इसके बाद पति-पत्नी दोनों साथ मिलकर खीर खाएं. ऐसा करने से दूरियां खत्म हो जाती हैं और प्रेम बढ़ता है. साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और आपसी समझ भी मजबूत होती है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल