छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पंजीयन शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी पवित्र तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा करने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ये यात्राएं एक साथ आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी लोग आस्था और भक्ति से भरी यात्रा का आनंद ले सकें। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मप्र जिले से कुल 90 तीर्थ यात्रियों को यात्रा का लाभ मिलेगा। इसमें जिले की तीन जनपद पंचायतों से 15-15, नगर निगम चिरमिरी से 15, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ से 10 तथा नगर पंचायत लेदरी, झगराखांड, जनकपुर और खोंगापानी से 5-5 हितग्राही शामिल होंगे।
आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेन से निःशुल्क यात्रा
इस यात्रा के लिए चयनित 90 हितग्राहियों को आईआरसीटीसी द्वारा विशेष ट्रेन के माध्यम से निःशुल्क तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक चाहें तो अपने साथ 21 वर्ष या उससे अधिक आयु का सहायक भी ले जा सकते हैं। इस तीर्थ यात्रा के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025 तक
योजना के तहत तीर्थ यात्रा का लाभ लेने के इच्छुक पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत या नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा वे सीधे उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़ (आत्मानंद विद्यालय के सामने) पहुंचकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2025, शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के तहत अब श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक आस्था का एहसास कर सकेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला