झारखंड में आयुष्मान योजना घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 21 स्थानों पर छापेमारी
झारखंड में 21 जगहों पर ईडी की छापेमारी हो रही है. आयुष्मान योजना घोटाले में ये कार्रवाई हुई है. आरोप है कि बिना इलाज पैसे क्लेम कर लिए गए. इसके बाद भुगतान रोक दिए गए थे. ईडी अब इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है. 212 अस्पताल, इंश्योरेंस और दवा कम्पनियां जांच के दायरे में है. मरीज बिना भर्ती किए ही भुगतान ले लिया गया. 40 करोड़ से ज्यादा का भुगतान अभी बकाया है.
इस मामले में यूपी, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी कुछ लोकेशन पर छापेमारी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें सुबह-सुबह इन स्थानों पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. झारखंड सहित चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई. आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को मिलने वाले फंड का बड़े पैमाने पर दुरुप्रयोग किया गया.
जांच में खुलासा हुआ कि कुछ अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती किए बिना ही उनके इलाज के नाम पर केंद्र सरकार से फंड हासिल कर लिया. झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत 750 से अधिक अस्पतालों में से कई पर इस तरह के फर्जीवाड़े के आरोप हैं. जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हालांकि, ईडी के अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
आयुष्मान योजना क्या है?
आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है. यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में से एक है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है.
तमिलनाडु और केरल में ED की छापेमारी
तमिलनाडु और केरल में ED की छापेमारी हो रही है. गोकुलम गोपालन की चिट फंड कंपनी से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई हुई है. सूत्रों के मुताबिक, गोकुलम गोपालन एंपुरान फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला