कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया
KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2025 के 15वें मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. कोलकाता की टीम के आगे सनराइजर्स हैदराबाद की एक ना चली और वो ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया. कोलकाता ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है वहीं हैदराबाद के खिलाफ उसकी लगातार चौथी विजय है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने महज 29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए. कप्तान रहाणे ने 27 गेंदों में 38 और रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य के आगे चारों खाने चित हो गई. हैदराबाद की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी.
कोलकाता की जीत के हीरो
कोलकाता की जीत में बल्लेबाजों का तो हाथ रहा ही लेकिन गेंदबाजों ने सही मायनों में टीम की जीत सुनिश्चित की. तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.आंद्रे रसेल को 2 और नरेन-हर्षित राणा को 1-1 विकेट हासिल हुआ.
हैदराबाद के बल्लेबाज बर्बाद
हैदराबाद की बल्लेबाजी उसकी ताकत हुआ करती थी, लेकिन अब वही उसकी कमजोरी बन गई है. ट्रेविस हेड महज 4 रन बना सके. अभिषेक शर्मा ने 2 ही रन बनाए. ईशान किशन का भी यही हाल रहा, वो भी 2 रन बनाकर निपट गए. नीतीश रेड्डी ने 19 रनों की पारी खेली. कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए. सबसे ज्यादा 33 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए.एक ओर जहां बातें हो रही थी कि हैदराबाद की टीम T20 में 300 रन बना सकती है लेकिन अब ये टीम 20 ओवर तक नहीं खेल पा रही. कोलकाता के खिलाफ ये टीम 16.4 ओवर में ही ढेर हो गई.
कोलकाता ने 5 टीमों को पछाड़ा
कोलकाता की टीम ने पांच टीमों को पछाड़ते हुए अंक तालिका में गजब वापसी की है. ये टीम 10वें स्थान से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गई. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है.
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव