थ्रेशर में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, शरीर के हुए सैंकड़ों टुकड़े
शिवपुरी : बदरवास थानांतर्गत ग्राम श्रीपुर चक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां थ्रेशर से गेहूं निकालते समय एक मजदूर गेहूं समेत थ्रेशर में समा गया. इससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने थ्रेशर में फंसे शव के साथ चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद थ्रेशिंग करा रहे किसान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
शरीर के हुए सैंकड़ों टुकड़े
जानकारी के अनुसार श्रीपुर चक निवासी 22 वर्षीय देवेन्द्र केवट गेहूं की फसल निकालने मजदूरी पर गया था. वह घनश्याम परिहार के खेत में थ्रेशर चालक विनोद केवट के साथ वहां काम कर रहा था. देर रात थ्रेशिंग करते वक्त वह मशीम नें गेहूं डाल रहा था कि तभी उसका हाथ थ्रेशर में चला गया. इस दौरान थ्रेशर चालक मौके पर नहीं था, जिससे समय रहते मशीन बंद नहीं की जा सकी और देवेंद्र का पूरा शरीर थ्रेशर के अंदर समा गया. कुछ ही सेकंड में उसके शरीर के सैंकड़ों टुकड़े हो गए.
परिजनों ने किया हाईवे जाम
घटना के बाद थ्रेशर चालक मौके से फरार हो गया. देवेंद्र के परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो हाहाकार मच गया. जिसने भी ये दिल दहला देने वाला मंजर देखा, वह कांप उठा. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने थ्रेशर को हाईवे पर रख दिया और चक्काजाम कर दिया. सुबह नौ बजे से हाईवे जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करे. वहीं पुलिस ने कहा कि पहले कानूनी कार्रवाई करवा लें, उसके बाद आरोपी की तलाश कर ली जाएगी. इसी तनाव के बीच तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई.
बोरी में भरकर पीएम के लिए भेजा शव
पुलिस ने स्वजनों को समझा बुझाकर मृतक के शरीर को थ्रेशर से बाहर निकलवाया. मृतक के शव को बोरी में भरकर पीएम के लिए भेजा जा सका. वहीं थ्रेशर चालक विनोद केवट के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे मामले में कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने कहा,'' परिजनों को काफी समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ, वे जो मांग कर रहे थे उसके लिए आरोपी के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया था. जांच की जा रही है.''
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव