प्राइम वीडियो ने ऐलान किया पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट, जानिए कब होगी रिलीज
Panchayat 4: पंचायत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 4 का ऐलान कर दिया है. ये सीरीज 2020 में शुरू हुई थी. अब इस सीरीज के पांच साल पूरे हो गए हैं. इस खुशी में मेकर्स ने फैंस को चौथे सीजन की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.
कब से स्ट्रीम होगी पंचायत 4?
2 जुलाई से पंचायत 4 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. एक बार फिर से गांव की वही दिल छू लेने वाली कहानी और अपने पसंदीदा किरदारों का मजेदार सफर देखने को मिलेगा.
इमोशनल ड्रामा और कॉमेडी का हंगामा
तीन अवॉर्ड विनिंग और जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले सीजन के बाद पंचायत ने खुद को फैंस की फेवरेट सीरीज बना लिया है. इसकी सिंपल लेकिन दिल से जुड़ने वाली कहानी, शानदार एक्टिंग और गांव की प्यारी दुनिया ने सबका दिल जीत लिया. अब सीजन 4 में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स मिलने वाले हैं, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले आएंगे.
ये है शो की स्टारकास्ट
बता दें कि पंचायत 4 में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
क्या है सीरीज की कहानी?
पंचायत एक कॉमेडी-ड्रामा है. इसमें अभिषेक की कहानी दिखाई गई है. अभिषेक जो एक इंजीनियरिंग है. उनकी यूपी के एक दूर-दराज गांव में पंचायत ऑफिस के सेक्रेटरी की नौकरी लग जाती है. गांव में वो कैसे खुद को एडस्ट करते हैं और गांववालों की परेशानियों को कैसे हल करते हैं. ये सीरीज में दिखाया गया. अब आने वाले सीजन में देखिए कैसे अभिषेक, प्रधान जी और फुलेरा के प्यारे लोग नई चुनौतियों से जूझते हैं.
किसने किया है पंचायत 4 को डायरेक्ट
बता दें कि पंचायत सीजन 4 को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है. दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने बनाया है. चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है. दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है.
मंदसौर में भोजन बना जहर, कार्यक्रम के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
बंगाल चुनाव के लिए गोरखपुर में विशेष पूजा, मां काली से मांगी जीत की कामना
लोन प्री-पेमेंट पर RBI के नियम: कब बैंक नहीं ले सकते पेनल्टी
तेज रफ्तार का कहर: मऊ में कार को मारी टक्कर, एक की गई जान
भोपाल के जेके हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट बना मौत का कारण
बांग्लादेश ने भारत संग बढ़ाए कदम, वीजा सेवाएं फिर शुरू
‘सिंगिंग सुपरकॉप’ दिलीप सोनी बने आगर SP, अरिजीत सिंह भी हैं फैन
घर में दुकान खोलने वालों को बड़ी राहत, अलग बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं
भारत में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, 15,800 फीट की ऊंचाई पर निर्माण