वक्फ संशोधन विधेयक पर अमित शाह और अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा किविपक्ष को वोटबैंक चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार का स्पष्ट सिद्धांत है कि हम वोटबैंक के लिए कोई कानून नहीं लाएंगे. कानून न्याय के लिए होता है, लोगों के कल्याण के लिए होता है. अमित शाह अपनी बात रख रहे थे तभी समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने उनसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल कर दिया.
अखिलेश यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा, ये भी तो बता दीजिए कि यूपी में योगी जी का क्या होगा? इस पर अमित शाह ने कहा कि वो भी रिपीट होंगे. इससे पहले अखिलेश यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी के अंदर मुकाबला चल रहा है कि पार्टी के अंदर खराब हिंदू कौन बड़ा है.
अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन सकी बीजेपी
उन्होंने कहा, ये बात मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं जो पार्टी यह कहती हो कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली पार्टी अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन सकी है. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि अखिलेश हंसी नहीं रोक पाए.
अखिलेश ने बहुत हंसते-हंसते यह बात कही है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश ने बहुत हंसते-हंसते यह बात कही है. मैं भी हंसते-हंसते जवाब दूंगा. मेरे सामने जितनी पार्टियां हैं, उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कुछ परिवार के लोग ही करेंगे, जबकि हमें 12-13 करोड़ सदस्यों में से प्रक्रिया के बाद चुनना है. इसलिए इसमें समय लगता है. गृह मंत्री ने कहा, आपके मामले में भी इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा. मैं कह रहा हूं कि आप अगले 25 सालों तक अध्यक्ष बने रहेंगे.
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान