प्रेमी को मारकर पहुंची थाने अपनी रिपोर्ट डालने, बोली- 'गला घोंटकर मार दिया'
इंदौर: इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक लड़की ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह खुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
लिव-इन में साथ रह रहे थे
एसीपी देवेंद्र धुर्वे के मुताबिक यह घटना पिपल्याराव इलाके की है। यहां किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय कृष्णा सिसोदिया (निवासी तेजाजी नगर, नई बस्ती) ने मंगलवार देर शाम थाने पहुंचकर बताया कि उसने अपने दोस्त 21 वर्षीय संस्कार पटोलिया (पुत्र घनश्याम पटोलिया, निवासी सागर) की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां संस्कार का शव पड़ा मिला। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि संस्कार डिलीवरी का काम करता था और मूल रूप से सागर का रहने वाला था, जबकि कृष्णा मेकअप आर्टिस्ट है। दोनों एक सप्ताह पहले ही किराए के मकान में रहने आए थे।
घर जाने की जिद पर झगड़ा
पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि वह घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन संस्कार उसे रोक रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। झगड़े के दौरान जब कृष्णा बाहर जाने लगी तो संस्कार ने उसका दुपट्टा खींच लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और खुद को बचाने के प्रयास में कृष्णा ने उसी दुपट्टे से संस्कार का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नशे की लत का आदी था प्रेमी
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि संस्कार नशे का आदी था। पुलिस ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है। घटना की जानकारी सागर में मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने कृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद संस्कार का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल