अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना, 4 की जान गई, 3 गंभीर रूप से घायल
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले में आज एक सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। यह हादसा अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे में हताहत सभी श्रद्धालु बिहार, झारखंड और कोलकता से ताल्लुक रखते थे और सभी अयोध्या रामलला का दर्शन करने के बाद महाकुंभ प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा देहात कोतवाली इलाके के राजगढ़ गांव के पास हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में चालक की लापरवाही सामने आई है। मरने वाले श्रद्धालु झारखंड, बिहार और टीटागढ़ कोलकता के रहने वाले थे। उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी गई है।
मृतक
राजू सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी चैनपुर, मढौरा, बिहार,अभिषेक कुमार सिंह, पुत्र राज कुमार सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी-छपरा, बिहार सौरभ, पुत्र-विनोद, उम्र 26 वर्ष, निवासी-जनपद रायगढ़, झारखण्ड।ड्राइवर अभिषेक ओझा, उम्र 30 वर्ष.पता-अज्ञात
घायल
रोहित कुमार सिंह, पुत्र राज कुमार सिंह, उम्र- 24 वर्ष, निवासी-छपरा बिहार, आकाश, पुत्र रविन्द्र प्रसाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी-भुरकुण्डा थाना पचरायू जिला रायगढ़ झारखण्ड, रुपेश पुत्र बूपेश शर्मा, उम्र -22 वर्ष, निवासी-गोगा पंकी सराय भागलपुर बिहार
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल