शिखर धवन ने किया भविष्यवाणी, रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का अगला कप्तान होगा ये खिलाड़ी
Shikhar Dhawan: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चार इवेंट एंबेसडरों में से एक शिखर धवन ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. 39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान बनेंगे. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के बाद भारतीय दिग्गज ने संवाददाताओं के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, 'हां, निश्चित रूप से वह कप्तान बनेंगे. वह अभी उप-कप्तान हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि किसी दिन वह भारत के कप्तान बनेंगे.'
जबर्दस्त फॉर्म में हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल फिलहाल जबर्दस्त लय में चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे मुकाबले में आतिशी पारी खेलने वाले गिल का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खूब चल रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने वाले गिल पाकिस्तान के खिलाफ भी उम्दा बल्लेबाजी करने में कामयाब रहे. मगर वह महज चार रनों से अपने अर्धशतक से चूक गए.
धवन ने घरेलू क्रिकेट पर भी की बातचीत
धवन ने BCCI के उस फैसले की भी सराहना की है. जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अनिवार्य रूप से खेलना होगा, अगर वे चोटिल नहीं हैं तो. उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा फैसला है. मेरा एकमात्र विचार यह है कि खिलाड़ियों के ऊपर अधिक बोझ न डाला जाए. बस इतना ही, लोग इस चीज पर भी नजर रखेंगे. अच्छी बात यह है कि मौजूदा खिलाड़ियों को घरेलू स्तर पर भी खेलना चाहिए, जैसे कि विराट ने कुछ हफ्ते पहले दिल्ली के लिए खेला था और स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया. मगर इसके साथ ही साथ ही उन्हें पर्याप्त आराम भी दिया जाना चाहिए.'
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव