IND vs PAK: पाकिस्तान की हार के बाद वसीम अकरम का बड़ा बयान, विराट कोहली को बताया 'विश्व क्रिकेट का सम्राट'
IND vs PAK: चैंपिंयस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की. भारत की जीत में कोहली ने विराट पारी खेली और शानदार 100 रन बनाकर नाबाद रहे. कोहली का वनडे में यह 51वां शतक था. कोहली की पारी के दम पर भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया. मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम ने विराट कोहली की तारीफ की. कोहली को अकरम ने विश्व क्रिकेट का सम्राट करार दिया है. बता दें कि कोहली ने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ यह चौथा शतक ठोका है.
वह मैदान पर 100% देता है
वसीम ने आगे कहा, "उसका 51वां शतक, दबाव में शानदार परफॉर्मेंस, लगातार एक -एक रन ले रहा है. वो कमाल का है. उसने 50 ओवर फील्डिंग भी की थी. कोहली किंग है. उसने बताया है कि वो क्यों दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज है." वसीम के अलावा वकार यूनुस ने भी कोहली की तारीफ की और किंग कोहली को सबसे 'पागल' क्रिकेटर करार दिया है. वकार यूनुस ने किंग कोहली को लेकर बात की और कहा कि, उसने जिस दृढ़ निश्चय के साथ बल्लेबाजी की वह अद्भूत था. वह मैदान पर अपना 100 फीसदी देता है. मैदान पऱ भागता है, सेलिब्रेट करता है, 50 ओवर तक फील्डिंग करता है. कैच पकड़ता है और फिर बाद में 50 ओवर तक बल्लेबाजी करने का मद्दा रखता है. वह करिश्माई खिलाड़ी है.
विराट कोहली बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 241 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. विराट कोहली को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मैच में शुभमन गिल औऱ श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाजी की. गिल ने 44 रन बनाए तो वहीं, श्रेयस अय्यर ने 56 रन बनाए.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने