चैंपियंस ट्रॉफी: विराट कोहली को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब, एक और खिलाड़ी था दावेदार
Player of the Match: चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में विराट कोहली की सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने आसाना से 4 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया। विराट को उनकी बेहतरीन सेंचुरी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन इसी बीच कुछ लोग उनसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का हकदार किसी और खिलाड़ी को मान रहे हैं।
कुलदीप को मिलना चाहिए था अवॉर्ड?
विराट कोहली ने इस मैच में शतक बनाया। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक और खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं। कुलदीप ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने पाकिस्तान की पारी के दौरान खतरनाक बल्लेबाज सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को आउट किया। कुलदीप ने इस मैच में पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। ऐसे में प्लेयर ऑफ द मैच के एक बड़े दावेदार कुलदीप यादव भी हो सकते थे। कुलदीप ने सलमान आगा को आखिर के ओवर्स में बड़ा स्कोर बनाने से पहले ही रोक दिया। नहीं तो सलमान अकेले ही पाकिस्तान के स्कोर को 270-280 तक ले जाते। लेकिन कुलदीप की खतरनाक गेंदबाजी ने ऐसा नहीं होने दिया। वहीं विराट ने अपने शतक के दम पर टारगेट को चेज कर लिया।
विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने वनडे क्रिकेट में अपने 14 हजार रन भी पूरे कर लिए। विराट सबसे तेज 14 हजार रन वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं विराट सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में भी रिकी पोंटिंग से भी आगे निकल गए। अब उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा और सचिन तेंदुलकर हैं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने