8 और 9 मार्च को गुलाबी नगरी जयपुर में होगा आईफा अवार्ड
मुंबई । भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े जश्न का समय आ गया है। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड और अवॉर्ड्स अपने 25वें संस्करण के साथ इतिहास बनने को तैयार है। इस बार आईफा का यह भव्य उत्सव 8 और 9 मार्च, 2025 को राजस्थान की रंगीन और सांस्कृतिक राजधानी जयपुर में होने वाला है। जयपुर की शाही विरासत और ऐतिहासिक भव्यता के बीच, आईफा के सिल्वर जुबली एडिशन का यह आयोजन अब तक का सबसे भव्य समारोह होने वाला है। यह सिर्फ एक अवॉर्ड नाइट नहीं, बल्कि सिनेमा की कला, इनोवेशन और कहानी कहने की ताकत को सलाम करने वाला एक ऐतिहासिक पल होगा।
इस खास मौके पर भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान का जश्न मनाया जाएगा, जहाँ दर्शकों और इंडस्ट्री के दिग्गजों का अनोखा संगम दिखाई देगा।
आईफा का सिनेमाई रंग अब डिजिटल और ओटीटी एंटरटेनमेंट तक पहुँचेगा। इस खास मौके को विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना होस्ट करने वाले है। जहाँ ओटीटी के शानदार टैलेंट को सम्मान मिलेगा। आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स में नोरा फतेही अपनी स्टनिंग परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगाएँगी। संगीत की जादूगरनी श्रेया घोषाल अपनी सुरीली आवाज से इस शाम को और भी यादगार बनाएँगी। संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर पहली बार आईफा स्टेज पर अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से धमाल मचाएँगे। मीका सिंह की हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस से सभी को झूमने को मजबूर कर देगा। इस यादगार आयोजन को करण जौहर और कार्तिक आर्यन होस्ट करने वाले है। शाहरुख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, कृति सेनन और कई सितारे अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से मंच पर धमाल मचाएँगे।
करीना कपूर खान राज कपूर को समर्पित एक यादगार प्रस्तुति देंगी। माधुरी दीक्षित अपनी मोहक अदाओं और शानदार डांस से मंच पर चार चांद लगाएंगी। शाहिद कपूर की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस आईफा अवॉर्ड्स 2025 को और भी खास बनाएगी। कृति सेनन का शो-स्टॉपर डांस परफॉर्मेंस आईफा के 25वें एडिशन में रोमांच बढ़ाएगा।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने