शादी के एक साल बाद ही पति से अलग रह रही महिला की लाश बंद कमरे में मिली
भोपाल। ईंटखेड़ी थाना इलाके के लांबाखेड़ा में पुलिस ने एक बंद कमरे से महिला की लाश बरामद की है। महिला शादी के एक साल बाद ही अपने पति से अलग होकर अकेली रहने लगी थी, पुलिस उसकी मौत को खुदकुशी मानकर आगे की जॉच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से विदिशा के कड़ैया खेड़ा गांव की रहनी वाली आरती कुशवाह (24) पुत्री मूलचंद कुशवाह की शादी साल 2020 में हुई थी। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण वह शादी के एक साल बाद ही पति से अलग हो गई थी। फिलहाल वह परिवार से अलग ईटखेड़ी के लांबाखेड़ा में किराए से रहते हुए समूह लोन दिलाने का काम करती थी। बीते दिन कार्यालय के लोगो ने उससे काम के संबध में बात करने के लिये कई बार कॉल किया लेकिन न तो उसने कॉल रिसीव किया और न ही वापस फोन लगाया। इसके बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई। खबर मिलने पर भोपाल में रहने वाले उसके जीजा उसे देखने के लिये लांबाखेड़ा में स्थित उसके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा बदं मिलने पर उन्होनें काफी आवाज लगाते हुए दरवाजा खटखटाया लेकिन तब भी गेट नहीं खुला। बाद में दरवाजे को तोड़ा गया अंदर जाकर देखा तो फर्श पर आरती का शव पड़ा नजर आया। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज दिया। जॉच टीम के अनुसार शुरुआती जांच में महिला के जहरीला पर्दाथ खाकर खुदकुशी किये जोन की बात सामने आई है। टीम को कमरे से संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस