दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचीं आतिशी
नई दिल्ली । दिल्ली में नई सीएम और कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व सीएम आतिशी नहीं पहुंचीं। इस पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अतिशी की सीट मेरे बगल में थी, वो नहीं आई। इतनी छोटी राजनीति नहीं करनी चाहिए। बीजेपी ने यमुना की सफाई शुरू करने और कैग की रिपोर्ट पेश करने को लेकर बड़ा वादा किया था। इस पर स्वाति मालीवाल ने कहा, यह कितने शर्म की बात है कि जो अरविंद केजरीवाल जी भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम बने, इतना बड़ा आंदोलन किया और आंदोलन के साथ ही गद्दारी की। कैग की रिपोर्ट 2016 से ही टेबल नहीं की गई है। इस रिपोर्ट को पेश किया जाए। जो भ्रष्टाचार हुआ है, उजागर हो जो जिम्मेदार हैं। उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। यमुना के मुद्दे पर स्वाति ने कहा मैं सरकार से यह अपील करूंगी कि यमुना मैया साफ हो और 10 साल में यह नाला बनकर रह गई है। जल्द से जल्द साफ की जाए। इसको वापस जीवित करना बहुत जरूर है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि आम आदमी पार्टी ने ही शपथ ग्रहण से दूरी बनाई। यहां तक अरविंद केजरीवाल भी नहीं पहुंचे। हालांकि केजरीवाल और आतिशी दोनों ने ही रेखा गुप्ता के सीएम बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी थी। आतिशी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालो को किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस