आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर संतों ने दी श्रद्धांजलि, जल समाधि कल
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का शव बुधवार दोपहर एंबुलेंस के जरिये अयोध्या लाया गया। उनके शव को गोपाल मंदिर के कक्ष में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए संत महंत और श्रद्धालु पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। आचार्य सत्येंद्र दास को कल दोपहर 12:00 बजे सरयू में जल समाधि दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास ने उनका अंतिम दर्शन किया।आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे।पीजीआई निदेशक डॉक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ दिन पहले पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा था।
बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी आचार्य सत्येंद्र दास के दर्शन करने पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र