6 फरवरी: श्रवण नक्षत्र के साथ मनाया जाएगा पर्व, जानें किस प्रकार करें पूजा-अर्चना
गाजियाबाद। इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिग्रही योग के साथ शिव योग और सिद्ध योग का भी संयोग बन रहा है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है और इस दिन श्रवण नक्षत्र का भी योग बन रहा है।महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि की युति बन रही है, इससे त्रिग्रही योग बन रहा है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि यह योग सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। महाशिवरात्रि के दिन शिव योग और सिद्ध योग भी बन रहा है। इन योगों में की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि इस व्रत को करने से महादेव की कृपा जीवन भर बनी रहती है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। यह महाशिवरात्रि धन, सौभाग्य और समृद्धि देने वाला होगा। महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा व रुद्राभिषेक से सभी नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन अगर रुद्राक्ष को धारण किया जाए या फिर उसकी पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं । भोले शंकर की पूजा अगर केवल जल, अक्षत और बिल्वपत्र से भी की जाए तो भी भोले शिवशंकर प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोले बाबा कहा जाता है।
सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना होगी और मंदिरों कोफूलों से सजाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर में भव्य सजावट की जाती है। इस बार भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना होगी और मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा। महंत नारायण गिरि ने बताया कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर में विशेष प्रबंधन किए जाते हैं। हर साल कीतरह इस वर्ष भी विशेष सजावट होगी।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट