मुस्लिम बहुल सीट से जीते बीजेपी उम्मीदवार मुस्तफाबाद का बदलेंगे नाम
नई दिल्ली। दिल्ली में मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद का नाम बदलने के अपने वादे पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद का नया नाम शिव के नाम पर ही किया जाएगा। मुस्तफाबाद में मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को कहा कि मैंने कहा था कि अगर मैं इस सीटी से जीत गया तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार रख दूंगा और मैं ऐसा करूंगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। मैं कोशिश करूंगा कि जहां पीने का पानी, सड़कें, स्कूल, पार्क और आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है, वहां कामों को पूरा किया जाएगा। नालों की चौड़ाई कम कर वहां पर पेरिफेरल रोड या पार्किंग बनाई जाएगी। मुस्तफाबाद सीट से पहली बार चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के 5 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने ‘आप’ के प्रत्याशी आदिल खान को 17,578 मतों से हराया है।
मुस्तफाबाद सीट पर चुनाव लड़ने वाले दिल्ली दंगों के आरोपी और एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन 33,474 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के अली मेहदी को महज 11,763 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे, जबकि 2020 में उन्हें 5355 मत मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के परिणाम में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक बीजेपी के 48 और आम आदमी पार्टी के 22 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत
क्रूड ऑयल पर संकट का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा?
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस, आज CJP-सरकार के बीच होगी अहम बैठक
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर