भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, इंदौर में 12 हजार हेक्टेयर लैंड बैंक तैयार
इंदौर: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24 फरवरी को भोपाल में होगी। उद्योगों के लिए इंदौर क्षेत्र में करीब 12 हजार हेक्टेयर जमीन का लैंड बैंक तैयार किया गया है। समिट में अच्छे निवेश प्रस्तावों पर इसमें से जमीन आवंटित की जाएगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स GIS समिट में देश-विदेश से निवेशक आएंगे। राज्य सरकार अब तक 7 क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित कर चुकी है, जिसमें कई निवेश प्रस्ताव आए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन देशों का दौरा कर वहां के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर चुके हैं। निवेश पर तमाम तरह की रियायतें देने का प्रस्ताव है। ज्यादातर उद्योगपतियों ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में नए उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है और प्रस्ताव भी सौंपे हैं। एमपीआईडीसी के कार्यपालक निदेशक राजेश राठौर के मुताबिक जीआईएस के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। निवेश प्रस्ताव के मद्देनजर करीब 12 हजार हेक्टेयर जमीन का लैंड बैंक तैयार किया गया है।
अच्छे प्रस्तावों पर सरकार तुरंत जमीन आवंटित करेगी और उद्योगों को तमाम तरह की सुविधाएं देगी। सरकार अगले पांच साल में करीब डेढ़ लाख नए रोजगार के अवसर सृजित करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।
'उद्योगपतियों से संवाद' कार्यक्रम कल
ग्लोबल समिट की तैयारी और उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए एमआईपीआईडी ने 8 फरवरी को उद्योगपतियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें उद्योगपतियों को जीआईएस की तैयारियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने