हैदराबाद में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत
हैदराबाद। हैदराबाद में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इस घटना में एक मजदूर जख्मी भी हो गया है।
खुदाई के वक्त हादसा
हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर निर्माणाधीन कॉमर्शियल बिल्डिंग के तहखाने में खुदाई कर रहे थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया।
एलबी नगर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
हैदराबाद में कई हादसे
हैदराबाद में बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। तीन दिन पहले पुराने शहर में किशन बाग एक्स रोड पर रविवार तड़के एक इमारत के तहखाने में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं ऊपर के फ्लोर पर पहुंच रहा था।
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस और दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं। किशन बाग पार्षद भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। बिल्डिंग के लोगों को बाहर निकाला गया और किसी तरह दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
जब झुक गई थी बिल्डिंग
अभी कुछ महीने पहले हैदराबाद के बेहद पॉश इलाके में अचानक एक बिल्डिंग हिलने लगी। इसके बाद बिल्डिंग एक तरफ झुक गई। यह देख लोगों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।
अधिकारियों ने बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बिल्डिंग को गिराने का काम शुरू किया गया। जांच के बाद पुलिस ने अवैध निर्माण के लिए पड़ोस की बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव