मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में ऐतिहासिक टेम्पल्स और कैसल का किया भ्रमण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन क्योटो में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को समझने और मध्यप्रदेश के साथ संभावित सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो और टोजी टेम्पल का भ्रमण कर दर्शन किये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है। उन्होंने इस दौरान जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रबंधन से जुड़े पहलुओं को भी जाना। इसके साथ ही, उन्होंने शेंजुशेंगेन्डो मंदिर में दर्शन किए, जो अपनी अनूठी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक और औद्योगिक संबंध पहले से ही सुदृढ़ हैं इन्हें और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम तलाशे जा रहे हैं, जिससे पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान की ऐतिहासिक संरचनाओं और उनके संरक्षण के अनुभव से सीखकर मध्यप्रदेश के पर्यटन और धरोहर स्थलों के विकास में नवाचार लाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरे को प्रदेश के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रवि किशन बोले- ‘पेद्दी’ में है ‘दंगल’ जैसी ताकत, राम चरण को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
मध्य पूर्व से बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका में 60 दिन का सीजफायर, होर्मुज फिर खुलेगा
TMC में बड़ा झटका? ममता की करीबी सांसद काकोली घोष के इस्तीफे की चर्चा तेज
पोस्टर पर बनी महिला के साथ अश्लील हरकत, भूमि पेडनेकर ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
वेदांग रैना की परफॉर्मेंस से प्रभावित हुईं एकता कपूर, फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
गोविंदा के साथ डांस करने से पहले नर्वस थीं करिश्मा, निर्देशक ने बढ़ाया हौसला
UCC बिल पेश होते ही सदन में हंगामा: विपक्ष का विरोध, आदिवासी समाज कानून से बाहर
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या-बेटी का क्यूट वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा केस पर सबकी नजर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर HC में बहस