बर्तन घोटाला मामला: सिंगरौली में EOW की रेड, 5 करोड़ रुपए में खरीदे गए चम्मच और जग की हो रही जांच,1500 आंगनबाड़ियों में हुए थे सप्लाई
सिंगरौली। सिंगरौली के बर्तन घोटाले मामले में जांच शुरू हो गई है। 5 करोड़ रुपए के इस घोटाले में जांच के लिए ईओडब्ल्यू की टीम कलेक्टर कार्यालय और बाल विकास ऑफिस में पड़ताल करने पहुंची है। EOW रीवा की 8 सदस्य टीम अनियमितता की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, जांच करने पहुंची टीम को जिला कार्यक्रम अधिकारी दफ्तर पर ही नहीं मिले। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
यह मामला तब उजागर हुआ जब यह पता बर्तन खरीदी का वर्क आर्डर सामने आया। आंगनबाड़ियों के लिए बर्तन खरीदे गए थे। इनकी कीमत वर्क आर्डर में बहुत अधिक थी। सिंगरौली की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए 5 करोड़ रुपए के चम्मच, सर्विंग चम्मच और जग खरीदे गए थे। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में बनी टीम को सौंपी गई थी। रीवा संभाग के आयुक्त संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास, मुख्यालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी, वित्त सलाहकार समेत महिला बल विकास की टीम इसकी जांच में लगाई गई थी।
आंगनबाड़ियों के लिए 810 रुपए में चम्मच खरीदी गई थी। ऐसी 46,500 चम्मच का मूल्य 3.76 करोड़ था। सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपये दिखाई गई थी। 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख मेइओन खरीदी गई थी। एक जग की कीमत 1247 रुपए थी। 3100 जग खात्रीदने के लिए 38 लाख रुपए खर्च किये गए। सिंगरौली में आंगनबाड़ी केंद्रों के बर्तन खरीदी में हुए इस घोटाले ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। बड़ा सवाल यह था कि, जिस आंगनबाड़ी में बच्चों को लाइट और साफ – सफाई की व्यवस्था भी नहीं होती वहां बर्तन की खरीद पर करोड़ों रुपए खर्च हुए।
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
साइबेरिया में बसा ‘मिनी इंडिया’! रूस के ओकुनेवो की अनोखी कहानी
कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर
रवि किशन बोले- ‘पेद्दी’ में है ‘दंगल’ जैसी ताकत, राम चरण को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
मध्य पूर्व से बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका में 60 दिन का सीजफायर, होर्मुज फिर खुलेगा
TMC में बड़ा झटका? ममता की करीबी सांसद काकोली घोष के इस्तीफे की चर्चा तेज
पोस्टर पर बनी महिला के साथ अश्लील हरकत, भूमि पेडनेकर ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
Jabalpur में जैन समाज का मौन जुलूस, साध्वियों की मौत पर जताया आक्रोश