दहशत का नया रूप, टीवी पर आ रहा है डर से भरपूर नया हॉरर शो
टीवी: बॉलीवुड में पिछले दिनों कुछ हॉरर फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला। 'भूल भुलैया 3' से लेकर 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। अब टीवी पर भी एक डरावनी चुड़ैल दस्तक देने वाली है। सालों पहले टीवी पर 'आहट' और 'शश्श्श्श... कोई है' जैसे कई हॉरर शोज ने दर्शकों को डराया। अब टीवी पर एक चुड़ैल आ रही है, जो दर्शकों की नींद हराम करने वाली है। इस नए हॉरर शो का नाम है 'आमी डाकिनी'। इस रहस्यमयी हॉरर शो में कई डरावने सीन होंगे। धारावाहिक की कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जो प्रेम, दर्द और प्रतिशोध की दास्तान दर्शकों के सामने लेकर आने वाली है।
क्या है आमी डाकिनी की कहानी?
इस हॉरर सीरियल में एक्ट्रेस शीन दास डरावनी डाकिनी का किरदार निभाने वाली हैं। 'आमी डाकिनी' की कहानी 'डाकिनी' की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक संघर्ष को दिखाती है। सीरियल की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी आत्मा जिंदगी और मौत के बीच फंसी है और गहरे दुख से जूझ रही है। डाकिनी की आत्मा दर्द, अधूरे प्यार और उसके साथ हुए अन्याय के गुस्से के तले दबी है। वह अपने खोए हुए पति की तलाश में वापस लौटती है, जिसके बाद उसके सामने कई खुलासे होते हैं।
डर का डबल डोज
डाकिनी की खोज का सफर दर्द, डर और सिहरन से भरा है। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। हॉरर शो में शीन दास के अलावा रोहित चंदेल लीड रोल में नजर आएंगे। ये हॉरर शो 24 फरवरी से सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होगा, जिसका टीजर जारी किया जा चुका है। शो के टीजर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसे देखने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
मेकर्स ने जारी किया टीजर
मेकर्स की ओर से कुछ घंटे पहले ही अपकमिंग हॉरर शो का टीजर शेयर किया गया, जिसके साथ कैप्शन में इस ओर इशारा किया गया है कि यह शो आहट से भी ज्यादा डरावना होने वाला है। मेकर्स ने वीडियो में कैप्शन में लिखा- '24 फरवरी से हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे से... आहट के बाद, लौट रहा है डर, दोगुना होकर। देखिए आमी डाकिनी।'
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार