प्रदेश में पड़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड
भोपाल। मप्र में गुलाबी ठंड की दस्तक से सर्द मौसम का एहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के महीने में बारिश की वजह से मौसम करवट लेगा जिससे ठंड का एहसास होगा। वहीं, दिसंबर में कंपकपाने वाली सर्दी दस्तक देगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, अलनीनो और डाइपोल के प्रभाव से प्रदेश में उम्मीद से कम ठंड रहेगी। प्रशांत महासागर पर अलनीनो जबकि हिंद महासागर पर डाइपोल तटस्थ है। वहीं ,नवंबर के दूसरे और चौथे सप्ताह में बौछार पढऩे की भी आशंका जताई जा रही है।
ज्यादातर जिलों में रातें सर्द हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इन दिनों प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया जा रहा है। कई दिनों से पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। जबकि खजुराहो में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुना में 37.1 डिग्री और नौगांव में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है। इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना है। ग्वालियर में दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबलपुर में भी मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी