मालवा को भोपाल के बजाय निशातपुरा होकर चलाने की तैयारी
भोपाल । महू-इंदौर-कटरा के बीच चलने वाली मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल के बजाय निशातपुरा होकर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे मंजूरी मिल सकती है।
अभी मालवा एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन तक जाती है, जहां पहुंचकर उसके इंजन की दिशा बदलना पड़ती है। इससे समय तो ज्यादा लगता ही है व रेलवे की दो लाइन इंगेज रखना पड़ती हैं। इस परेशानी को खत्म करने के लिए मालवा को अब संत हिरदारामनगर से भोपाल के बजाय निशातपुरा होते हुए सीधे विदिशा लाइन से गुजारने की योजना भोपाल रेल मंडल ने बनाई है। इससे भोपाल स्टेशन पर दबाव भी कम हो सकेगा। इस बदलाव से भोपाल के यात्री संत हिरदारामनगर के अलावा निशातपुरा स्टेशन से सवार हो सकेंगे औऱ वहीं उतर सकेंगे। डायवर्शन के कारण मालवा एक्सप्रेस के संत हिरदारामनगर और बीना स्टेशनों पर आने-जाने के समय में भी बदलाव होगा।
पटना और शिप्रा हो चुकी हैं डायवर्ट
इससे पहले इंदौर से चलने वाली इंदौर-पटना एक्सप्रेस और इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को भोपाल के बजाय निशातपुरा होकर चलाया जा चुका है। काशी महाकाल एक्सप्रेस, महू-प्रयागराज एक्सप्रेस और रीवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी निशातपुरा होकर चलाई जाती हैं।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो