पीथमपुर की पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश के धार जिले की पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। यह आग सुबह सात बजे से लगी और तभी से इस पर काबू पाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस फैक्टरी में आग लगी है, वह पाइप फैक्ट्री है। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में पाइप रखे हुए थे, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग कितनी भयानक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुंआ 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। 12 से अधिक दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी हुईं हैं। इसके अलावा रेत और फोम का इस्तेमाल कर भी आग बुझाई जा रही है।जानकारी के अनुसार यह आग सिग्नेट पीवीसी फैक्टरी में लगी है। यहां कर्मचारियों की शिफ्ट सुबह आठ बजे शुरू होती है। इससे सुबह सात बजे के करीब आग लग गई। इसलिए हादसे के समय फैक्टरी कोई मौजूद नहीं था।
रेत से भी बुझाई जा रही आग
जानकारी के अनुसार मौके पर तीनों थानों का पुलिस बल मौजूद है। धार, पीथमपुर, इंदौर और बदनावर से दमकल की गाड़ियों को बुलवाया गया। लेकिन, विकराल रूप से फैली आग काबू में नहीं आई। एयरपोर्ट अथॉरिटी की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके बाद रेत से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके लिए डंपरों से रेत मंगाई गई है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के अंदर जो प्लास्टिक के पाइप रखे हैं वह खेती किसानी के काम आते हैं। इन पाइपों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके माल सुरक्षित रह सके और आग आगे न फैले।
सरकार और प्रशासन सक्रिय
मोहन यादव सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मामले की जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा कि धार जिले के पीथमपुर की एक कंपनी में भीषण आग लगने का दुखद समाचार है। सूचना मिलने पर इंदौर से त्वरित पांच फोम से भरी गाड़िया और पानी के टैंकर भेज दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और भी सहायता भेजी जाएगी। सरकार और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं POSH कार्यशाला का आयोजन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह