ट्रेन कटनी पहुंची और आरोपी हो गया फरार! हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा
कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात पुलिस अभिरक्षा से एक शातिर आरोपी के भागने से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आई है। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से तेलंगाना पुलिस की निगरानी में ले जाया जा रहा एक आरोपी हथकड़ी सरकाकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, किंतु आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जा रही थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के नाचाराम थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले के सिलसिले में बिहार के पश्चिम चंपारण (बगहा) निवासी चार आरोपियों—आशीष कुमार, संदीप महाजन, संदीप कुमार (30) और शशि कुमार—को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना पुलिस चारों को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से हैदराबाद ले जा रही थी। तेलंगाना के उपनिरीक्षक कन्ने कोएम सतीश ने कटनी जीआरपी को दी जानकारी में बताया कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5-6 पर पहुंची, संदीप कुमार ने चतुराई से हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और भीड़ व अंधेरे का फायदा उठाकर चंपत हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में बाहर भागता दिखा आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने प्लेटफॉर्मों, आउटर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल मरावी के अनुसार, घटना की लिखित शिकायत मिलने के बाद फरार आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर आरोपी अंधेरे में ट्रेन से उतरकर स्टेशन परिसर से बाहर भागता दिखाई दिया है।
संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए टीमें रवाना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की संभावित लोकेशन के आधार पर विशेष टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया है। जरूरत पड़ने पर मध्य प्रदेश पुलिस और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम बिहार सहित अन्य राज्यों में भी दबिश देगी। अधिकारियों का दावा है कि घेराबंदी
राशिफल 08 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जॉब कार्ड से शंकर लाल को मिली रोजगार की नई उम्मीद
नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से देशवासियों से किया वर्चुअल संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में फार्मा, मेडिकल डिवाइस सेक्टर के उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
आर्थिक संबल की नई किरण
सेवा संकल्प अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और डिजिटल जागरूकता का संदेश
वन्य-जीव सप्ताह-2026 का हुआ गरिमामय समापन
वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता आयोजित करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद