ट्रॉला और ईको वैन की भीषण टक्कर, धार में गुजरात के छह लोगों की मौत
धार: धार-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के वडोदरा निवासी 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) में सवार होकर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
रॉन्ग साइड से आ रहे अनियंत्रित ट्रॉले ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, लोहे के सामान से भरा एक अनियंत्रित ट्रॉला (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से उज्जैन की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ईको वैन से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 युवकों की मौके पर ही सांसें थम गईं। हादसे के तुरंत बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार के शीशे तोड़कर काफी मशक्कत के बाद शवों और घायल युवक को बाहर निकाला गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल बदनावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी 6 मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
राशिफल 06 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘11 करोड़ दिया और काम एक भी नहीं हुआ’, भरी मीटिंग में कंगना ने अफसरों की लगाई क्लास
बारिश ने बिगाड़ी दिल्ली-गुरुग्राम की रफ्तार, जगह-जगह जलभराव से लगा लंबा जाम
पेपर लीक पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, परीक्षा से रिजल्ट तक होगी हर प्रक्रिया की समीक्षा
राहुल गांधी के दौरे से पहले गरमाई इंदौर की सियासत, रागिनी नायक का विजयवर्गीय पर निशाना
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
जासूसी नेटवर्क का खुलासा! लोकल SIM से भेजी गईं जियो-टैग वाली तस्वीरें और वीडियो
मीडिया की विश्वसनीयता पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती
यूपी में BJP का बड़ा सियासी दांव, प्रभारी बनकर पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े; सपा पर बोला हमला
IAS अफसरों की नई पोस्टिंग से बदली तस्वीर, अनुभा श्रीवास्तव समेत 11 अधिकारियों का तबादला