PAK दिग्गज भी रह गए हैरान, शुभमन गिल के छक्के पर वसीम अकरम की बड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने वापसी करते हुए नौ गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस छोटी लेकिन प्रभावी पारी में उन्होंने दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। गिल का छक्का इतना शानदार था कि कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
वसीम अकरम हुए बेकाबू
अकरम ने कहा, 'यह शॉट देखो, यह शॉट देखो...अविश्वसनीय शॉट! गेंद सीधे स्टैंड में जा पहुंची। सिर्फ कलाई का हल्का झटका और गजब का छक्का।' इस छक्के का वीडियो भी सामने आया है।
आसान रहा भारत का लक्ष्य
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई को महज 57 रन पर ढेर कर दिया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सात रन देकर चार विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा भारत ने 4.3 ओवर में ही कर लिया।
कप्तान सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम देखना चाहते थे कि पिच कैसे खेल रही है। दूसरी पारी में भी वही हालात रहे। खिलाड़ियों ने शानदार और अनुशासित प्रदर्शन किया। हमने ऊर्जा और सही रवैया मांगा था और टीम ने वही दिखाया।'
उन्होंने आगे कहा, 'यहां मौसम काफी गर्म है। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजr की और हार्दिक, दुबे और बुमराह ने भी अच्छा साथ दिया। अभिषेक शर्मा इस समय वर्ल्ड नंबर-एक बल्लेबाज हैं और वह हर बार पारी का टोन सेट करते हैं। चाहे लक्ष्य 200 का हो या 50 का। उनके लिए बस लाजवाब कहना ही पर्याप्त है।'
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को, CEO नियुक्ति के बाद ही होंगे बड़े फैसले
MP में मौसम ने बढ़ाई चिंता, 40 जिलों में येलो अलर्ट, कई इलाकों में झमाझम बारिश
उज्जैन में बी प्राक ने जमाया भक्ति का रंग, शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सावन सोमवार पर काशी में आस्था का महासैलाब, डेढ़ लाख भक्तों ने चढ़ाया जल
Heavy Rain Alert: भोपाल के सभी स्कूलों में छुट्टी, नर्सरी से 12वीं तक लागू आदेश
महाकाल के दरबार में आस्था का जनसैलाब, भस्म आरती के लिए 2:30 बजे खुले पट
मध्य प्रदेश को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत, नई उड़ान से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के मौके
कांवड़ यात्रा में CM योगी का बड़ा संदेश, पुष्पवर्षा के जरिए 2027 की तैयारी?
यूपी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, विपक्ष बोला- जनता 2027 में देगी जवाब