रीवा में 9 साल की मासूम से हैवानियत की कोशिश, ऑटो चालक गिरफ्तार!
रीवा। रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया मंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाकर ले गया। परिजनों ने बच्ची के गायब होते ही पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
राशिफल 06 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘11 करोड़ दिया और काम एक भी नहीं हुआ’, भरी मीटिंग में कंगना ने अफसरों की लगाई क्लास
बारिश ने बिगाड़ी दिल्ली-गुरुग्राम की रफ्तार, जगह-जगह जलभराव से लगा लंबा जाम
पेपर लीक पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, परीक्षा से रिजल्ट तक होगी हर प्रक्रिया की समीक्षा
राहुल गांधी के दौरे से पहले गरमाई इंदौर की सियासत, रागिनी नायक का विजयवर्गीय पर निशाना
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
जासूसी नेटवर्क का खुलासा! लोकल SIM से भेजी गईं जियो-टैग वाली तस्वीरें और वीडियो
मीडिया की विश्वसनीयता पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती
यूपी में BJP का बड़ा सियासी दांव, प्रभारी बनकर पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े; सपा पर बोला हमला
IAS अफसरों की नई पोस्टिंग से बदली तस्वीर, अनुभा श्रीवास्तव समेत 11 अधिकारियों का तबादला